बांदा, के एस दुबे । सामाजिक सेवा और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन, बांदा की संस्थापक एवं अध्यक्ष मंतशा को "हैप्पी इंटरनेशनल फ्रेंडशिप अवॉर्ड-2026" से सम्मानित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान दक्षिण अफ्रीका की Her Imperial Royal Majesty Hon. Amb. Vegentie Makka Achambit, Global Queen Mother of Cultures द्वारा रॉयल अथॉरिटी के अंतर्गत प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद मंतशा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "बच्चों की खुशी ही मेरी खुशी है और बच्चों का दर्द मेरा दर्द। यही मेरी इंसानियत का पहला फ़र्ज़ है, जिसे मैं हमेशा निभाऊंगी।" उन्होंने कहा कि यह
सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की दुआओं, विश्वास और सहयोग का सम्मान है, जिन्होंने उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सम्मान प्रदान करने वाली संस्था और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मंतशा ने बताया कि उनका लक्ष्य जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना, शिक्षा को बढ़ावा देना, असहाय लोगों की सहायता करना तथा समाज में शांति, भाईचारा और इंसानियत की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन के माध्यम से भविष्य में भी मानव सेवा के कार्य पूरे समर्पण के साथ जारी रहेंगे। उन्होंने फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि इस खूबसूरत सम्मान ने उन्हें समाज के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की नई ऊर्जा दी है। अंत में मंतशा ने कहा कि उनकी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने, टूटे हुए दिलों को सहारा देने और मानवता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने की शक्ति मिलती रहे।


No comments:
Post a Comment