बांदा/बबेरू, के एस दुबे । जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माझिवा के मजरा मैथु का डेरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ गुरुवार की दोपहर जानवरों को चराने गया एक 20 वर्षीय युवक उसरा नाला पार करते समय गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, मैथु का डेरा निवासी अभय यादव पुत्र रामनरेश यादव उम्र करीब 25 वर्ष दोपहर के समय अपने जानवरों को चराने के लिए उसरा नाला के पास गया था। इसी दौरान उसके जानवर नाला पार कर दूसरी तरफ चले गए। जानवरों को वापस लाने के लिए जब अभय उसरा नाला
पार कर रहा था, तभी उसका पैर अचानक फिसल गया और वह नाला के गहरे पानी में डूब गया। खोजबीन और प्रशासनिक कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही बबेरू पुलिस क्षेत्र अधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी मैं फोर्स के साथ पहुंचे और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश के लिए लगातार खोजबीन की जा रही है, किंतु खबर लिखे जाने तक डूबे हुए अभय की तलाश नहीं हो पाई, वही बाहर से खोजने के लिए टीम बुलाई गई है, घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद है।


No comments:
Post a Comment