अकीदत के साथ निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस, पुलिस बल रहा मौजूद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 4, 2026

अकीदत के साथ निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस, पुलिस बल रहा मौजूद

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदौली गांव में आज मंगलवार को मोहर्रम के चालीसवें दिन यानी चेहल्लुम का जुलूस पूरी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। यह दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने कर्बला के मैदान में दीने-इस्लाम और हक की खातिर अपनी कुर्बानियां दी थीं। हरदौली गांव में चेहल्लुम के मौके पर ताजिया का जुलूस पारंपरिक तरीके से इमामबाड़े से उठाया गया। जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से होते हुए गांव का भ्रमण कर आगे बढ़ा। इस दौरान


अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में नौहाख्वानी और मातम किया। गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यह जुलूस अंत में कर्बला पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में ताजिए को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कार्यक्रम में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उपनिरीक्षक विजय बहादुर, हेड कांस्टेबल रजनीश पांडे और महिला पुलिसकर्मियों समेत भारी पुलिस बल जुलूस के दौरान तैनात रहा। पुलिस की मुस्तैदी से चेहल्लुम का यह जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages