बूथ होगा मजबूत, तभी भाजपा होगी और सशक्त: अन्नू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 6, 2026

बूथ होगा मजबूत, तभी भाजपा होगी और सशक्त: अन्नू

धाता व विजयीपुर मंडलों की बैठकों में संगठन ने भरी नई ऊर्जा

हर घर तिरंगा व संत रविदास जयंती कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के तहत गुरुवार को खागा विधानसभा क्षेत्र के धाता और विजयीपुर मंडलों में आत्मनिर्भर मंडल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र देते हुए कहा कि मजबूत बूथ और सक्रिय मंडल ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। संगठन को आत्मनिर्भर और प्रभावी बनाए रखने के लिए नियमित बैठकों की अहम भूमिका है। धाता मंडल की बैठक को

बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।

संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के दिशा-निर्देशों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों से संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा होती है और आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी रणनीति तैयार की जाती है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान, डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम तथा संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली कलश यात्रा को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाए। जिला मीडिया प्रभारी एवं धाता मंडल प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक माह एक से सात तारीख के बीच मंडल बैठकों का आयोजन किया जाता है। इन बैठकों में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी अभियानों की कार्ययोजना तैयार की जाती है। बैठक में धाता मंडल के विमलेश पांडेय, रामनारायण शुक्ला, विवेक सिंह, गुलजारी लाल सिंह, महेंद्र सिंह पटेल, जितेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह कछवाह, हिमांशु त्रिपाठी, उत्कर्ष जायसवाल और राकेश द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं विजयीपुर मंडल की बैठक में प्रीति सिंह, अनिल त्रिपाठी, विक्रम निषाद सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages