मां-बेटी सम्मेलन से पहले बांदा कृषि विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 4, 2026

मां-बेटी सम्मेलन से पहले बांदा कृषि विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बांदा, के एस दुबे । बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित मां-बेटी सम्मेलन से पूर्व मंगलवार को छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के विशेष निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया, जिसके तहत दीक्षांत समारोह के उपरांत होने वाले मां-बेटी सम्मेलन से पहले छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और मार्गदर्शन की व्यवस्था की जा रही है।


विश्वविद्यालय के कुलपति के मार्गदर्शन एवं विशेष प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलसचिव डॉ. एस. के. सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जिला महिला चिकित्सालय, बांदा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी कौशल तथा जिला चिकित्सालय, बांदा के ईएमओ डॉ. शिवम शिवहरे एवं उनकी टीम ने विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की 100 से अधिक छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान रक्त के नमूने भी लिए गए और छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि 12 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के उपरांत मां-बेटी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें माताओं और बेटियों के स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages