बांदा, के एस दुबे । जिला वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन (डीवीसीए) की चौथी वार्षिक आम बैठक छावनी स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जिले में वेटरन्स क्रिकेट को नई पहचान दिलाने, अनुभवी खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने वरिष्ठ खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, नियमित प्रतियोगिताएं आयोजित करने तथा युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों से जोड़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने
कहा कि वेटरन्स क्रिकेट खिलाड़ियों को फिट और सक्रिय रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का संदेश देता है। बैठक में संरक्षक चंद्र मौली भरद्वाज, राम मिलन गुप्ता, अध्यक्ष शरीक नियाज़ी, सचिव प्रदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से डीवीसीए बांदा में वेटरन्स क्रिकेट को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा तथा अधिक से अधिक वरिष्ठ खिलाड़ियों को खेल से जोड़ा जाएगा।


No comments:
Post a Comment