भक्तों ने दीपदान कर स्वच्छता का लिया संकल्प
फतेहपुर, मो शमशाद । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती में गायत्री परिवार के राम स्वरूप गुप्ता ने कहा कि हम सब का दायित्व मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना है।
![]() |
| पूर्णिमा पर गंगा आरती करते श्रद्धालु। |
गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें। इस मौके पर गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, डॉ आरपी दीक्षित, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, प्रशांत तिवारी, अंश तिवारी, शिवाकांत गर्ग, अहम शर्मा, सुमित दीक्षित, आर्यन मिश्र, आशीष गुप्ता, पंकज कुमार, राघवेंद्र, अनुज, प्रांशु रस्तोगी, विवेक, माधव दीक्षित मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment