पूर्व कोटेदार पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत मे मेडिकल कॉलेज रेफर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 19, 2026

पूर्व कोटेदार पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत मे मेडिकल कॉलेज रेफर

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव मे शुक्रवार की रात दुकान से सामान लेने गए पूर्व कोटेदार पर पड़ोसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पवैया गांव निवासी चुन्नीलाल वर्मा पुत्र चुनवाद उम्र 48 वर्ष पूर्व में गांव के कोटेदार रह चुके हैं। शुक्रवार की रात वह पड़ोसी जयकरण पुत्र चंद्रपाल वर्मा की दुकान पर सामान लेने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। और जयकरण ने चुन्नीलाल के


सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, और घायल को निजी साधन से सीएचसी बबेरू पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी सीएचसी बबेरू पहुंचे और घायल के परिजनों से घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने गंभीर चोट के चलते घायल को मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया, जहां उन्हें देर रात्रि प्राइवेट एंबुलेंस से भेजा गया। वहीं बबेरू कोतवाली पुलिस आरोपी जयकरण वर्मा की तलाश में जुटी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages