बाढ़ प्रभावित किसानों की फसल का दर्जा प्राप्त मंत्री ने लिया जायजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 18, 2026

बाढ़ प्रभावित किसानों की फसल का दर्जा प्राप्त मंत्री ने लिया जायजा

थरियांव कस्बे में समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

थरियांव, फतेहपुर, मो शमशाद । बाढ़ प्रभावित किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने व समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए दर्जा प्राप्त मंत्री कुलजीत सिंह शुक्रवार को फतेहपुर पहुंचे। थरियांव स्थित उद्यमी शिवम पांडेय के पेट्रोल पंप पर समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों ने बाढ़ व जलभराव के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान की जानकारी भी दी। मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और किसानों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद मंत्री शहर के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने बाढ़

दर्जा प्राप्त मंत्री का स्वागत करते शिवम पाण्डेय व अन्य।

प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों, फसल क्षति और किसानों को मिलने वाली राहत के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई। प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर शिवम पांडेय एडवोकेट, लकी तिवारी, सोनू यादव, ललित तिवारी, आशीष पांडेय, आदित्य कुमार उर्फ राजा पत्थर वाले, प्रियांशु, चंदन बाबू, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, राजेंद्र मिश्रा, नीरज तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages