ग्रे एण्ड कंपनी में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 27, 2026

ग्रे एण्ड कंपनी में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप

चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर की जांचे

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के जीटी रोड बाकरगंज के समीप स्थित ग्रे एण्ड कंपनी में रविवार को एक मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जहां बेहतर उपचार की सलाह दी वहीं विभिन्न रोगियों की जांचे भी की गई। कैंप में यूरोलाजी एवं अन्य मरीजों को निःशुल्क परामर्श व यूरोफ्लोमेट्री जांच कम्प्यूटर द्वारा की गई। इसके अलावा ईसीजी, शुगर, प्रोस्टेट आदि की भी जांच की गई। कानपुर के डा. बी. मिश्रा के निर्देशन में सभी जांचे व दवाएं वितरित की गई। इसके अलावा पात्रों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए

मेगा कैंप में मंचासीन चिकित्सकों की टीम।

गए। चिकित्सकों की टीम में सीनियर फिजीशियन डा. मनोहर सिंह, सर्जन डा. दिव्यांती मिश्रा, डा. एसपी शुक्ला, डा. राघव, डा. हेमन्त त्रिपाठी, अमरजीत के सहयोग से एक सौ चालीस मरीजों का उपचार किया गया। कैंप का उद्घाटन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. तेज मान सिंह ने फीता काटकर किया। फर्म के संचालक राजेन्द्र त्रिवेदी ने डा. तेजमान सिंह, एसबी सिंह को शाल व माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages