भाजपा जिला प्रभारी के बाँदा प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 25, 2026

भाजपा जिला प्रभारी के बाँदा प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए रहा समर्पित 

पं. दीनदयाल जी के विचारों एवं आदर्शो से लें प्रेरणा  -- संत विलास शिवहरे 

बाँदा, के एस दुबे । भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे के प्रथम जनपद आगमन पर जिला मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया l उनको पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओ से लाद दिया गया l सर्वप्रथम जिले की सीमा पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वन्दना गुप्ता द्वारा वंदन अभिनन्दन स्वागत किया गया l वहाँ से जिला प्रभारी का काफिला संकट मोचन मंदिर पहुँचा जहाँ उन्होंने बजरंग बली के दर्शन किये तत्पश्चात वे भाजपा जिला कार्यालय पहुँचे जहाँ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनको माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया l इस अवसर पर उन्होंने सभी से परिचय करते हुए आगामी सांगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए


उन्होंने कहा कि आज जनसंघ के महान विचारक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया l उनके विचारों में राष्ट्र प्रथम , समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा और अंत्योदय का संकल्प निहित था उनके जीवन और विचार आज भी राष्ट्रसेवा के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं के उनकी विचारधारा एवं आदर्शो से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित, समाजहित एवं जनसेवा के संकल्प को मजबूत करें l एकात्म मानववाद के आधार पर हमें जीवन की सभी व्यवस्थाओं का विकास करना होगा l कार्यक्रम में नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला प्रभारी महोबा इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकरन कबीर, जगराम सिंह, संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम पाण्डेय, लवलेश सिंह, सुनील पटेल, निखिल सक्सेना, मालती बासू, दुर्गा चौरसिया, आनंदी साहू, अमित सेठ भोलू, संतू गुप्ता, संतोष राजपूत आदि मौजूद रहे l


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages