'फिटनेस जर्नी जिम के अंकित पटेल और साक्षी ब्यूटी पार्लर की ओर से आयोजनए मार्डिक फर्नीचर ने दिए उपहार’
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । विंध्य गरबा डांडिया महोत्सव में शानदार प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मार्डिक फर्नीचर की ओर से बच्चों को उपहार भी भेंट किए गए। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। आयोजन में करीब 500 महिलाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम का आयोजन फिटनेस जर्नी जिम के अंकित सिंह पटेल और साक्षी ब्यूटी पार्लर के अमन सिंह की ओर से किया गया। महोत्सव में महिलाओं और बच्चों ने गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। रंग.बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा और कला का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण बच्चों का पुरस्कार वितरण समारोह रहा। गरबा और डांडिया सहित विभिन्न प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। मार्डिक फर्नीचर की ओर से बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि बच्चों को पुरस्कार देने का उद्देश्य उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में पारंपरिक संगीत और नृत्य के बीच उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। साथ ही भारतीय संस्कृति और पारंपरिक नृत्यों को बढ़ावा मिलता है। महोत्सव में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ पुरस्कार वितरण समारोह आकर्षण का केंद्र रहा।


No comments:
Post a Comment