महर्षि बाल्मीकि जयंती पर माल्यार्पण व सुदरकांड का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 26, 2026

महर्षि बाल्मीकि जयंती पर माल्यार्पण व सुदरकांड का हुआ आयोजन

नगर पालिका चेयरमैन ने भगवान बाल्मीकि को अर्पित किए श्रद्धासुमन

फतेहपुर, मो शमशाद । रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने पीरनपुर स्थित बाल्मीकि पार्क में स्थापित भगवान महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। धार्मिक आयोजन के तहत कलाकारों द्वारा सुंदरकांड पाठ कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बाल्मीकि का स्मरण करते हुए उनके जीवन व आदर्शों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण बना रहा। सुंदरकांड पाठ के दौरान लोगों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। भगवान महर्षि बाल्मीकि को रामायण का रचयिता

महर्षि बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य।

माना जाता है। उनकी रचना रामायण भारतीय संस्कृति, आदर्शों और नैतिक मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है। उनका जीवन समाज को ज्ञान, सदाचार व मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देता है। इस मौके पर सभासद भिक्कू मामा, बाल्मीकि समाज के चौधरी भक्तिदास, समाजसेवक शंकर, वरिष्ठ लिपिक राजू बाल्मीकि, कमल बिहारी, जलकल विभाग के जेई राजीव पांडेय, विजय कुमार, एपी चौधरी, देवनाथ धाकड़े, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिंकू पुरी, पूर्व अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती सहित बाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages