गुम मोबाइल खोजने में पुलिस की तकनीक ने दिखाया दम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 6, 2026

गुम मोबाइल खोजने में पुलिस की तकनीक ने दिखाया दम

19 लाख के 127 मोबाइल बरामद, एएसपी ने सौंपे फोन

फतेहपुर, मो शमशाद । मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके 127 लोगों के चेहरे मंगलवार को उस समय खिल उठे, जब फतेहपुर पुलिस ने उनके मोबाइल फोन बरामद कर वापस सौंप दिए। सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने 19 लाख रुपये कीमत के 127 मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद किए। पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। फोन हाथ में आते ही लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में गुम व खोए मोबाइल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में सीसीटीएनएस टीम ने तकनीकी

वास्तविक स्वामियों को मोबाइल सौंपते एएसपी।

संसाधनों का इस्तेमाल किया। सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं के आधार पर मोबाइल की लोकेशन और तकनीकी जानकारी जुटाकर संबंधित थानों की पुलिस ने कार्रवाई की। अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद होने के बाद सत्यापन कराया गया और उन्हें वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया गया। बरामद 127 मोबाइल में बिंदकी थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 20 मोबाइल बरामद हुए। कोतवाली से 14, असोथर से 12, गाजीपुर से 11, राधानगर से 10, थरियांव से आठ तथा हुसैनगंज और ललौली से सात-सात मोबाइल बरामद किए गए। हथगांव और चांदपुर से छह-छह, खागा से पांच, खखरेरू से चार, जबकि मलवां, धाता, बकेवर और औंग से तीन-तीन मोबाइल मिले। किशनपुर और सुल्तानपुर घोष से दो-दो तथा जहानाबाद से एक मोबाइल बरामद किया गया। कल्याणपुर और जाफरगंज से कोई मोबाइल बरामद नहीं हुआ। मोबाइल वापस मिलने वाले लोगों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने कहा कि गुम या खोए मोबाइल की सूचना दर्ज कराने के साथ सीईआईआर पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध कराने से पुलिस को मोबाइल की बरामदगी में मदद मिलती है। पुलिस की तकनीकी टीम ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages