चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध सूखे गांजे के साथ किया गया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 25, 2026

चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध सूखे गांजे के साथ किया गया गिरफ्तार

 थाना पैलानी पुलिस द्वारा मकान से आभूषण आदि चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध सूखे गांजे के साथ किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की आभूषण बिक्री के 4500 रुपए नकद सहित 1300 ग्राम अवैध सूखा गांजा आदि बरामद ।

अभियुक्त द्वारा दिनांक 13/14.07.2026 को रात्रि को ग्राम खैरई से मकान में चोरी करके चला गया था सूरत । अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर पूर्व में भी चोरी, मारपीट आदि सहित आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज ।

बांदा, के एस दुबे  - पुलिस अधीक्षक बांदा  पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज के निकट पर्यवेक्षम व क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 25.10.2026 को थाना पैलानी द्वारा मकान में चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध सूखे गांजे व चोरी के सामानों की बिक्री से प्राप्त नकद रुपए आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 25.10.2026 थाना पैलानी पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ग्राम साड़ी-खैरई मार्ग पर अवैध सूखा गांजा लिए जा रहा है । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति थैला लिए जा रहा था पुलिस द्वारा व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके


कब्जे से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । साथ ही आरोपी के बारे में गहनता से जानकारी करने पर पाया गया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध चोरी व मारपीट आदि सहित आधा दर्जन से अधिक मामलें दर्ज है । तत्पश्चात पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की गई तो पाया गया कि कुछ महिने पूर्व ग्राम खैरई में दिनांक 13/14.07.2026 की रात्रि में एक मकान में चोरी हुई थी जिसके सम्बन्ध में थाना पैलानी में अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसके सम्बन्ध में उक्त व्यक्ति काफी समय से वांछित चल रहा था । कड़ाई से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी करने की घटना को स्वीकार किया तथा बताया कि उक्त चोरी के बाद गांव में जब पुलिस ज्यादा आने-जाने लगी तो वह चोरी के सामानों के साथ सूरत चला गया था व नवरात्रि/दशहरा कुछ दिन पूर्व वह वापस गांव आया था । अभियुक्त के पास से बरामद 4500 रुपए के बारे में पूछा गया तो बताया कि चोरी के आभूषणों को उसने सूरत में राह चलते एक व्यक्ति को बेच दिया था उसी के बचे हुए ये रुपए है और रुपए बाकी रुपए उसने खर्च कर दिए साथ ही अभियुक्त की निशादेही पर चोरी किए आभूषण के बैग व पारदर्शी डिब्बी भी बरामद किया गया है जिसे उसने अपने खेत के पास झाड़ियो में फेक दिया था ।  अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया । बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर पूर्व में भी मारपीट, चोरी आदि जैसे मामलों में करीब आधा दर्जन से भी अधिक मामलें दर्ज है ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages