अक्षय नवमी 18 नवम्बर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 17, 2026

अक्षय नवमी 18 नवम्बर

कार्तिक शुल्क पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी, धात्री नवमी या आंवला नवमी के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष अक्षय नवमी 18 नवम्बर को है नवमी तिथि 18 नवम्बर को प्रात: 06:04 से प्रारम्भ हो कर 19 नवम्बर को प्रात:07:05 तक रहेगी।  इस दिन सर्वदोष नाशक रवि योग पुरे दिन , ध्रुव योग प्रात:08:05 तक  और शतभिषा नक्षत्र का संयोग रहेगा। यह पर्व देवउठनी एकादशी से दो दिन पूर्व मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि, अक्षय नवमी के दिन ही सत्ययुग का आरम्भ हुआ था।  इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु का ध्यान करके आंवले के पेड़ की अक्षत्र, पुष्प, चंदन आदि से कच्चा धागा बांध कर सात बार परिक्रमा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार पृथ्वी लोक में इस नवमी पर लक्ष्मी माता ने भगवान विष्णु  की उपासना आंवले के रूप में की थी इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करने का भी महत्व है। आंवला भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। आंवला में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है इसके सेवन से निरोग रहते है। इस दिन भगवान विष्णु और देवों के देव महादेव की, आंवले के पेड़ की पूजा करने से जीवन में सुख और शांति ,संतान सुख की और आरोग्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही पूजा का दोगुना फल मिलता है.साथ ही, इस दिन किया जाने वाला जप-तप और दान सभी पापों से मुक्ति दिलाता है. आंवला वृक्ष के पूजन का शुभ मुर्हूत प्रातः 06ः28 से दिन11ः51 तक है


 पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण करने आईं। घूमते-घूमते उनके मन में इच्छा हुई कि वे एक ही साथ भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की पूजा करें। विचार: माता लक्ष्मी सोचने लगीं कि ऐसा कौन सा वृक्ष है जिसमें श्रीहरि (विष्णु जी) और महादेव (शिव जी) दोनों का वास एक साथ होता हो। महत्व: तभी उन्हें ध्यान आया कि आंवले के वृक्ष में तुलसी (जो विष्णु जी को प्रिय है) और बिल्व पत्र (जो शिव जी को प्रिय है) दोनों के गुण समाहित होते हैं। इसलिए आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु और शिव दोनों का वास माना जाता है। पूजा और परंपरा: माता लक्ष्मी ने आंवले के पेड़ को ही दोनों देवताओं का स्वरूप मानकर उसकी विधिवत पूजा की। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु और शिव प्रकट हुए। इसके बाद माता लक्ष्मी ने उसी आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन बनाया और भगवान को भोग लगाकर स्वयं प्रसाद ग्रहण किया। इसी कारण से अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करने और वहीं भोजन बनाने-खाने की परंपरा शुरू हुई।

- ज्योतिषाचार्य-एस.एस.नागपाल, स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages