दिव्यांग ब्रजभूषण की शिकायत पर 24 घंटे में त्वरित कार्रवाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, November 13, 2026

दिव्यांग ब्रजभूषण की शिकायत पर 24 घंटे में त्वरित कार्रवाई

कल जारी होगा नया अंत्योदय राशन कार्ड

बाँदा, के एस दुबे । जिला प्रशासन के श्जनता दर्शनश् कार्यक्रम में आने वाली जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते 12 नवम्बर को जनता दर्शन में उपस्थित हुए ग्राम पंचायत स्योढ़ा (विकास खंड-महुआ, तहसील-नरैनी) निवासी दिव्यांग ब्रजभूषण पुत्र राम गोपाल के प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभागों ने महज 24 घंटे के भीतर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पीड़ित के दिव्यांग पेंशन (आवेदन संख्या- 314210089833) के संबंध में विभाग ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम किस्त की धनराशि निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, लखनऊ द्वारा 29 अक्टूबर को ही प्रेषित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, प्रार्थी को एलिम्को कंपनी के माध्यम से पूर्व में ही (22 जुलाई 2024 को) मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल


उपलब्ध कराई जा चुकी है। 13 नवम्बर को विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रार्थी से दूरभाष पर वार्ता कर इस स्थिति से अवगत करा दिया गया, जिस पर उन्होंने पूर्ण संतुष्टि व्यक्त की। पीड़ित की दूसरी प्रमुख मांग अलग अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने को लेकर थी। जांच में सामने आया कि उनके परिवार में कुल 4 सदस्य हैं और उनकी माता श्रीमती लक्ष्मनिया के नाम से पूर्व से ही अंत्योदय कार्ड (सं0- 217020115476) प्रचलित है। अलग कार्ड बनवाने के उद्देश्य से ब्रजभूषण ने पूर्व में इस कार्ड से अपना नाम कटवा लिया था। प्रकरण संज्ञान में आते ही पूर्ति विभाग ने तत्परता दिखाते हुए 13 नवम्बर को ब्रजभूषण के नाम से नए अंत्योदय राशन कार्ड (ऑनलाइन आवेदन क्रमांक- 217020206839) का आवेदन पोर्टल पर फीड कर दिया है। विभागीय प्रक्रिया के तहत 24 घंटे बाद डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूर्ण कर 14 नवम्बर 2026 को नया अंत्योदय राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages