भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक में उल्लास के साथ झलकी समरसता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 5, 2026

भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक में उल्लास के साथ झलकी समरसता

प्रशासनिक अधिकारियांे व कर्मचारियांे को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान

फतेहपुर, मो शमशाद । चौदह साल का वनवास काटकर भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे तो दीवाली जैसा जश्न मनाया गया। बुधवार की रात नगर के पीलू तले चौराहे में कुछ ऐसा भावपूर्ण मंचन के साथ श्रीराम का राज्यतिलक किया गया। हर तरफ खुशियांे का माहौल और सामाजिक सदभाव की बहती बयार के बीच हुये कार्यक्रम मंे उस समय चार चांद लग गये जब सभी धर्म गुरूओ ने एकता, सेवा व समर्पण से राम राज्य जैसा समाज बनाने का संदेश दिया। गाजे बाजे के बीच जैसे ही श्रीराम का राज तिलक हुआ जयकारों के बीच समरसता के बारिश में हर कोई भीग गया। श्रीराम की अगवानी को लेकर अयोध्या बने पीलू तले चौराहे को दुल्हन की तरह सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के

भगवान श्रीराम की आरती करतीं महिलाएं।

बीच गुरू वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का राज तिलक किया जैसे ही श्रीराम सीता सहित अयोध्या की राजगद्दी में बैठे आतिशबाजी के बीच श्रीराम के जयकारे लगने लगे जिससे समूचा जनमानस भगवान की भक्ति में हिलोरे लेने लगा। वृंदावन से आये कलाकारांे द्वारा भजन संध्या में संगीत की स्वर लहरी मंे महिला पुरूष और बच्चे न केवल भक्ति की रस मंे डूबे बल्कि उल्लास से उछल पडंे। कार्यक्रम मंे धर्मगुरू स्वामी विज्ञानानद जी, शहरकाजी अब्दुल्ला सईदुल इस्लाम एवं जैन गुरू कलदीप जैन का भी आर्शीवाद प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने शिरकत की। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिये क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं जल का दुरूप्रयोग न करने के साथ भ्रूण हत्या रोकने तथा दीपावली पर्व में तेज ध्वनि वाले पटाखो का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। मंडल के संयोजक विनोद कुमार गुप्ता एवं अध्यक्ष फरहत अली सिददीकी ने आभार जताया। मंडल की संस्थापिका स्व0 ममता गुप्ता पत्नी विनोद गुप्ता की स्मृति मंे देश की सेवा मंे योगदान देने वाले वयोवृद्व सैनिकांे को अरूणोदय सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमे कैप्टन हरी सिंह चौहान, कैप्टन मेवालाल वर्मा, कैप्टन धर्मपाल सिंह, कैप्टन डीसी शुक्ला, कैप्टन कोमल सिंह आदि रहे। इस मौके पर जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरन, काली शंकर श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, शैलेंद्र शरन सिंपल, दिलीप मोदनवाल, पींटू बाजपेई, गुड्डू राइन, राज गुप्ता, आशीष अग्रहरि, रोहित चौरसिया, गुड्डू मोदनवाल, अरूण जायसवाल, राधेश्याम हयारण, राम विशाल गुप्ता, नूर अहमद, आकाश मोदनवाल, रामजी श्रीवास्तव, नदीम जावेद, विनय शरन, सत्येंद अग्रहरि, वेद प्रकाश गुप्ता, दीपक साहू, संजय गुप्ता, नैंसी गुप्ता, ईक्षा गुप्ता, मोहम्मद आजम, मोहम्मद मतीन, गुलाम आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages