दीपावली पर पटाखा मंडियों में उमड़े खरीदार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, November 8, 2026

दीपावली पर पटाखा मंडियों में उमड़े खरीदार

महंगाई के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी की खरीदारी

फतेहपुर, मो शमशाद । दीपावली पर्व को लेकर शहर में तीन दिन पहले से ही पटाखों की खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया। इस बार प्रशासन की ओर से शहर में दो स्थानों पर पटाखा मंडियां लगवाई गईं। शांतीनगर स्थित एमजी कॉलेज मैदान व राधानगर क्षेत्र के मोदी मैदान में सजी पटाखा मंडियों में पिछले दो दिनों से खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने रंग-बिरंगी फुलझड़ियों, अनार, चकरी और तेज आवाज वाले पटाखों की जमकर खरीदारी की। महंगाई के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी।

शांतीनगर पटाखा मंडी में खरीदारी करते लोग।

पिछली दीपावली पर एमजी कॉलेज मैदान में पटाखा मंडी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया था। इसे देखते हुए इस बार प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने भी दोनों पटाखा मंडियों में लगातार निगरानी करते हुए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एमजी कॉलेज मैदान में भाजपा नेता नितिन सिंह भी खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सहायता व व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते नजर आए, ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े। कुल मिलाकर इस बार प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों के बीच पटाखा मंडियों में दीपावली की रौनक देखने को मिली।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages