बबेरू मेन चौराहे में घंटों रेंगते रहे वाहन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 12, 2026

बबेरू मेन चौराहे में घंटों रेंगते रहे वाहन

घंटों के भीषण जाम से चरमराई यातायात व्यवस्था

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे पर एक बार फिर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे भीषण जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चौराहे के चारों और वाहनों की लंबी कतारें लग जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। चंद मिनटों का सफर बना जी का जंजालचौराहे पर जाम का यह आलम था कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ अन्य वाहन भी मीलों लंबी लाइनों में फंसे नजर आए। लोगों को चंद मिनटों का रास्ता तय करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। आवश्यक कार्यों से निकले राहगीर, स्थानीय व्यापारी और वाहन चालक इस विकट जाम में फंसे रहे, वहीं सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों को भी खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।रुरु स्थायी समाधान और पुलिस की


नियमित तैनाती की उठी माँगस्थानीय नागरिकों और दुकानदारों का कहना है कि बबेरू मेन चौराहे पर आए दिन इस तरह की जाम की स्थिति बनना आम बात हो गई है, जिससे अब जनता में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए चौराहे पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण पर सख्ती से लगाम लगाई जाए और यातायात पुलिस की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए।अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक अमला इस गंभीर समस्या पर कब सुधि लेता है, ताकि आम जनता को रोज-रोज के इस झंझट से मुक्ति मिल सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages