दीपों की रोशनी से जगमगाया सरस्वती विद्या मंदिर का खेल मैदान
फतेहपुर, मो शमशाद । दीपावली की पूर्व संध्या पर फतेहपुर हॉकी समिति के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड स्थित खेल मैदान में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। समिति के सचिव लखन सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीपों की रोशनी से पूरा खेल मैदान जगमगा उठा और वातावरण दीपावली के उल्लास से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान मैदान को आकर्षक ढंग से दीपों से सजाया गया। सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर प्रेम, सौहार्द,
![]() |
| दीपों की रोशनी से जगमगाता खेल मैदान। |
एकता व भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भावना और सकारात्मकता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महेश सिंह चौहान, आदित्य सिंह चौहान, शाश्वत गर्ग, पुनीत चौहान, सुमित सौरभ, अमित गुप्ता, क्षितिज शुक्ला, वैभव सिंह, अमन कुमार पाल, वाचाल तिवारी, आयुष गुप्ता सहित समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग और संगठनात्मक एकता का परिचय दिया। आयोजन का समापन दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।


No comments:
Post a Comment