परेड के बाद क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा व पीआरवी वाहनों का किया निरीक्षण
फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ पुलिस व्यवस्था में अनुशासन व कार्यक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, यातायात शाखा व पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ कराई गई। वहीं अनुशासन और एकरूपता बनाए
![]() |
| परिवहन शाखा का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। |
रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। एसपी ने ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के उपरांत एसपी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा व पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद साप्ताहिक अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के रखरखाव सहित आवश्यक कार्यों को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment