डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, November 13, 2026

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत

दोनों विवाहित युवक मजदूरी कर चलाते थे परिवार

फतेहपुर, मो शमशाद । रफ्तार के कहर ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपाचे बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आए डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कल्यानपुर थाना

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल व लगी भीड़।

क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में अपाचे बाइक सवार दो युवक जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों घायलों को तत्काल मेडिकोज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान औंग थाना क्षेत्र के डुंडरा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह (34) पुत्र एवं मनोज सविता (35) के रूप में हुई है। दोनों विवाहित थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। हादसे में एक साथ दो परिवारों के कमाऊ सदस्यों की मौत से गांव में भी मातम छा गया। जैसे ही पुलिस ने दोनों की पहचान कर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी, घरों में कोहराम मच गया। पतियों की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से गांव में हर आंख नम हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages