डीएम, एसपी और क्षेत्रीय विधायक ने किया नानामऊ घाट का स्थलीय निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 12, 2026

डीएम, एसपी और क्षेत्रीय विधायक ने किया नानामऊ घाट का स्थलीय निरीक्षण

देवेश प्रताप सिंह राठौर

बांगरमऊ, उन्नाव। आगामी छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु क्षेत्र के नानामऊ घाट पर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आया। विधायक श्रीकान्त कटियार, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने क्षेत्राधिकारी हर्ष मोदी के साथ नानामऊ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। तत्पश्चात अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि हर साल की तरह इस साल भी छठ महापर्व पर नानामऊ घाट पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और सुविधाओं का पहले से जायजा लिया गया। ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था,


आवागमन के रास्ते, पार्किंग, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, नावों की व्यवस्था और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। घाट के गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित करने पर विशेष जोर दिया गया।जिला अधिकारी घनश्याम मीणा  ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोपरि है। घाटों पर समुचित प्रबंध किए जाएं। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान राजस्व, पुलिस, नगर पालिका व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages