बजट काल गोष्ठी में वित्त मंत्री की हुई सराहना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 26, 2023

बजट काल गोष्ठी में वित्त मंत्री की हुई सराहना

महिलाओं आर्थिक और सशक्त व समृद्ध बनाने की पहल पर खुशी

बांदा, के एस दुबे । रविवार को पीली कोठी भाजपा जिला कार्यालय में बजट काल गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू शुक्ला ने बजट पर चर्चा की। 2023-24 में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा कदम उठाया है। महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए अमृतकाल के बजट 2023-24 में पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम की घोषणा की गई है। इसके अलावा बजट 2023-24 को पेश करते समय केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। जबकि इन समूहों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए योजना बनाई जा रही है। साथ ही उन्होने कहा कि भविष्य में बड़े स्तर पर इस समूह से महिलाओं को जोड़ा जाएगा।

गोष्ठी में मौजूद अतिथि व भाजपा महिला पदाधिकारीगण

आजादी के अमृतकाल में महिलाओं को आर्थिक सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए केन्द्र सरकार लगातार नए प्रयास कर रही है। महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम से देश की महिलाएं अच्छी बचत कर सकती है। मतलब कि महिलाएं अपना पैसा बचाने में अधिक मजबूत होंगी। इस योजना से महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। जबकि इस योजना से दो साल तक महिलाओं को लाभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वंदना गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, संजय सिंह, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित व कल्लू राजपूत, शोध विभाग प्रमुख प्रीती जयसवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद जैन, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अर्चना शुक्ला, हेमलता वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, मंजू देवी, गुड्डी सिंह, हीरा गुप्ता, अभिलाषा मिश्रा, अंजनी करवरिया, मंडल अध्यक्ष रूपा चौहान, उमा दीक्षित, सरिता गुप्ता, रीना कश्यप, आरती प्रजापति, सुमन शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages