होली खेलने के लिए बच्चे खरीद रहे पिचकारियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 6, 2023

होली खेलने के लिए बच्चे खरीद रहे पिचकारियां

बांदा, के एस दुबे  : रंगों का त्योहार होली पर्व पर तो सभी रंगों से सराबोर नजर आते हैं, लेकिन बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। इन दिनों बाजार में सुबह से लेकर शाम तक बच्चे अपने अभिभावकों के साथ बाजार का रुख कर रहे हैं। बाजार में उनकी पहली पसंद पिचकारी बनी हुई है। रंगों और पिचकारियों की दुकान पर पहुंचते ही बच्चे सबसे


पहले पिचकारी, गुलाल और रंग खरीद रहे हैं। इसके साथ ही महिलाएं भी बाजार में पहुंचकर खाद्य सामग्री की खरीददारी कर रही हैं। पिछली बार तक कोरोना की बंदिश रहने की वजह से कोई भी पर्व खुलकर नहीं मनाया जा सका था। लेकिन अबकी बार कोरोना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है और न ही कोई भय नजर आ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए अबकी बार होली में जमकर रंग बरसेगा और फाग गायन का दौर भी चलेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages