विधायक के उठाये लोक महत्व के मुद्दों पर जल्द जवाब देगी सरकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 3, 2023

विधायक के उठाये लोक महत्व के मुद्दों पर जल्द जवाब देगी सरकार

विधायक ने अवैध ब्लास्टिंग व शहर में जाम लगने के उठाये मुद्दे

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सदर विधायक अनिल प्रधान ने बजट सत्र में विधानसभा पटल पर नियम 301 के तहत जनहित एवं लोक महत्व के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष लोक महत्व के मुद्दे उठाये। सदर विधायक ने कहा कि जिले में पार्टी विशेष के जनप्रतिनिधियों एवं सत्ता संरक्षित खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। प्रशासन की नाक के नीचे नियम एवं कानूनों का लगातार उल्लंघन जारी है।  विधायक अनिल प्रधान ने विधानसभा में उठाये मुद्दे में कहा कि भरतकूप में खनन माफियाओं ने एनजीटी नियमों का उल्लंघन कर अवैध ब्लास्टिंग कर रहे हैं। चार इंच चैड़ा और 80 फीट गहराई के बोरवेल कर डायनामाइट का प्रयोग कर रहे हैं। इससे भयंकर विस्फोट एवं पर्यावरण की क्षति होती है। आसपास के इलाकों में विस्फोट से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोग टीबी, अस्थमा जैसी घातक बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी अति घातक है। पहाड़ों के आसपास रहने वाले श्रमिक एवं पिछड़े वंचित समाज के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उनकी श्रवण शक्ति भी कमजोर होती जा रही है। इससे ग्रामीणों में अति आक्रोश है। कई बार शासन-प्रशासन को पत्राचार के बाद भी अवैध ब्लास्टिंग रोकने के कोई उपाय नहीं किये गये। सदर विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष जिले में हो रही भारी दुर्घटनाओं की बाबत सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। 


उन्होंने नोइंट्री के समय रात आठ बजे की जगह रात दस बजे करने एवं जिले के सभी तिराहे-चैराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही। विधानसभा कार्रवाई दौरान सदर विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष नियम 51 के तहत सदन पटल जोरदार दलील देते हुए कहा कि कर्वी शहर में नोइंट्री रात आठ बजे खुलने के बाद अत्यधिक जाम लगता है। शेखनपुरवा और लोढवारा मोड़ के पास ट्रक खड़े रहते हैं। जैसे ही नोइंट्री खुलती है पूरे शहर में जाम लग जाता है। शिवरामपुर चैकी के पास मुख्य मार्ग पर पुलिया छोटी होने से आए दिन लोग हादसों के शिकार होते हैं। जाम लगने से कई बार संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचने वाली एम्बुलेंस का मार्ग बाधित हो जाता है। जाम से शहर की स्थिति भयावह हो जाती है। शहर स्थित मैरिज हाल में गाड़ी पार्किंग को व्यवस्था नहीं है। नोइंट्री के समय रात आठ  बजे की बजाय रात दस बजे किया जाए। शिवरामपुर चैकी के पास पुलिया का चैड़ीकरण एवं मैरिज हाउस में पार्किंग की व्यवस्था कराई जाये। जिले के प्रत्येक तिराहे-चैराहे एवं मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाए। जिससे सभी प्रकार के हादसों को रोका जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों अति लोक महत्व एवं जनहित के प्रश्नों को मंजूर कर सरकार से जल्द जवाब देने को कहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages