Pages

Saturday, April 22, 2023

ईद पर्व पर चौकस रही पुलिस व्यवस्था

एडीएम व एएसपी ने लिया जायजा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने ईद पर्व पर शहर में भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शनिवार को ईद उल फितर पर्व के मद्देनजर एडीएम कुंवर बहादुर सिंह व एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने सीओ सिटी हर्ष पाण्डेय, सीओ प्रज्ञान अनुज कुमार मिश्र व पुलिस बल के साथ कर्वी शहर में ईदगाह एवं विभिन्न मस्जिदों तथा शहर में भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी में लगे पुलिस बल की


जांचकर सतर्कता से ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान कर्वी कोतवाल गुलाब त्रिपाठी व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment