फतेहपुर, मो. शमशाद । उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने संगठन मजबूती के उद्देश्य से मंगलवार को सातमील कस्बे में सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को जोड़ने का काम किया। उन्होने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जायेगा। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की उपस्थित में सातमील व्यापार मंडल के महामंत्री राकेश पटेल ने सातमील में सदस्यता अभियान चलाकर 75 व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाया। बताया कि 150 रुपये वार्षिक शुल्क में संगठन व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र के साथ संबंधित सुविधायें प्रदान करता है। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने दिशा निर्देश देते हुए कहा
![]() |
| व्यापारी को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराते संस्थापक अध्यक्ष। |
कि आस-पास के ग्राम व उपग्राम में संगठन की इकाई गठित करें। जिला उपाध्यक्ष नरेश पटेल ने कहा कि तीन सैकड़ा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे शीघ्र पूरा कराया जाएगा। अध्यक्ष अमित बाजपई ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के निवारण में संगठन कार्य करेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार दीक्षित, नरेश पटेल, अमित बाजपेई, पूरन पटेल, मो. आसिफ, विपिन, विक्रम पटेल, राजेन्द्र मौर्य, सुनील, मनोज शुक्ला, रोहित पटेल, सुमित कुमार उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment