नवनियुक्त नौ एएनएम कार्यकत्रियों को दिए गए नियुक्ति पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 18, 2023

नवनियुक्त नौ एएनएम कार्यकत्रियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

सदर विधायक और जिलाधिकारी ने किया वितरण 

बांदा, के एस दुबे । मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नौ नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वन्दना गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ भी मौजूद रहे। जिन नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिए गए उनमें निशा यादव, गायत्री देवी, सावित्री देवी, आरती कश्यप, अनुराधा गुप्ता, विनीता देवी, प्रियंका, उमा साहू एवं रंजना सिंह शामिल हैं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार पूरी पारिदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। देश एवं प्रदेश के युवक एवं युवतियों को निष्पक्ष तरीके से चयन कर नौकरी देने का कार्य भी कर रही है। पहले की सरकारों में इस तरह नियुक्ति पत्रों का वितरण नही किया गया। उन्होंने कहा कि पहले की हमारी स्वास्थ्य कार्यकत्री बहने 50 प्रतिशत मरीजों को अपने व्यवहार से ठीक कर देती थी, इसलिए सभी नवनियुक्त चयनित स्वास्थ्य कार्यकत्रियों से

नवनियुक्त एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपते विधायक व डीएम

आवाहन किया कि जिस तरह से सरकार ने निष्पक्ष भाव से आप लोंगो का चयन किया है, उसी प्रकार आप लोग भी मरीजों की सेवा निष्पक्ष भाव से करें। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने कहा कि 2014 से केन्द्र में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई थी और प्रधानमंत्री मोदी बने, तब ही से भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। अब तो हमारे भारत देश अन्य देश भी मदद मांगते हैं। हम लोंगो के लिए बड़ी गर्व की बात है कि हमारा देश दिनों दिन प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने नवनियुक्त एएनएम बहनों को शुभकामनायें देते हुए बधाई दी। कार्यक्रम समापन के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और नवनियुक्त एएनएम को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय कुमार, डा. प्रसून खरे, डा. विजय शंकर केसरवानी सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्चना भारती ने किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages