एक महीने तक चलेगा नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान
फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला पत्रकार एसोसिएशन/संघ की रविवार सुबह विशेष बैठक सम्पन हुई। बैठक में आगामी 26 अक्टूबर को पत्रकार पुरोधा शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के जयंती पर कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। वहीं संगठन के सदस्यों के नवीनीकरण के साथ विशेष रूप से नए सदस्यों को जोड़ने के लिए एक माह का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। शहर के पथरकटा में नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में दोपहर करीब 12 बजे संघ के जिलाध्यक्ष अजय भदौरिया के नेतृत्व में जिला कमेटी के साथ तीनों तहसीलों के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक हुई। इस दौरान दर्ज़नों पदाधिकारियों के साथ सदस्यों ने मौजूदगी दर्ज कराते हुए हर वर्ष की तरह इस साल भी उनकी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन की विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। जिस पर आगामी 26 अक्टूबर हो पत्रकार पुरोधा की जयंती
![]() |
| बैठक कर विचार-विमर्श करते जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी। |
को धूमधाम से मनाने का पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। वहीं संगठन से जुड़े पत्रकारों की सदस्यता के नवीनीकरण पर भी चर्चा की गई। श्री भदौरिया ने बताया कि काफी दिनों से संगठन से जुड़ने के लिए नए सदस्यों की मांग पर बैठक के दौरान जिला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा एक माह का सदस्यता अभियान भी चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक संगठन के नियमावली के अनुसार नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। इस दौरान जिला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमलाल साहू, महामंत्री आशीष दीक्षित, कोषाध्यक्ष जयकेश पांडेय, संगठन मंत्री इरशाद सिद्दीकी के अलावा तहसील के ओम प्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह, धीरेंद्र बाजपेयी, कुमुद तिवारी, शमशाद खान, रमेश, दुर्गेश, अवनीश श्रीवास्तव सहित दर्ज़नों पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment