Pages

Sunday, September 10, 2023

लोजपा रामविलास किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने साजन

मनोनयन पत्र सौंपकर किया स्वागत 

फतेहपुर, मो. शमशाद । लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने संगठन मजबूती के उद्देश्य से लतीफपुर निवासी साजन सिंह को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र सौंपा। तत्पश्चात पार्टी पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। 

जिलाध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपते पार्टीजन।

किसान प्रकोष्ठ के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष साजन सिंह ने कहा कि पार्टी के संस्थापक स्व. राम विलास पासवान गरीब, पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होने पूरा जीवन उनकी सेवा में लगा दिया। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आगे बढ़ रहे हैं। उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह जी-जान से प्रयास करेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जायेगा। उन्होने बताया कि एक माह में संगठन का विस्तार किया जायेगा। इस मौके पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment