Pages

Friday, September 1, 2023

लखनऊ महापंचायत में जिले से जायेंगे पांच हजार कार्यकर्ता

किसानां की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही भाकियू : अनुज 

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय किसान यूनियन की समीक्षा बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने शिरकत करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन संघर्ष कर रहा है। इसी उद्देश्य से आगामी 18 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए जिले से पांच हजार कार्यकर्ताओं को शामिल किए जाने का लक्ष्य दिया। नहर कालोनी प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने शिरकत की। उन्होने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है। बिजली, पानी एवं अन्ना जानवरों की समस्या से किसान दो चार हो रहा है। उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। बार-बार मांगे उठाये जाने के बावजूद किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से 18 सितंबर को लखनऊ में महापंचायत आयोजित

बैठक को संबोधित करते युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह।

की जा रही है। जिसमें शामिल होने के लिए जिले से 5000 कार्यकर्ता लखनऊ जायेंगे। 17 सितंबर की शाम को ट्रेन से लखनऊ को प्रस्थान करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, मध्य जोन अध्यक्ष सालिकराम यादव, मण्डल उपाध्यक्ष रामसहाय पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम, विनोद सिंह, नवल पटेल, नागेंद्र यादव, अनिल पटेल, दिनेश शुक्ला, कमलेश मिश्र, यदुनंदन आर्य, कप्तान सिंह, मुन्ना शेख, जितेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, मोईद अहमद, राहुल उमराव, रामू पटेल, एजाज अहमद, वीरेंद्र पटेल, बच्चीलाल फौजी, जय कुमार उमराव भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment