स्वयंसेवी संस्था ने मनाया साक्षरता दिवस
स्नातक छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित
नरैनी, के एस दुबे । स्वयंसेवी संस्था ने ब्लाक क्षेत्र में साक्षरता दिवस मनाया। सवाल जवाब कार्यक्रम का आयोजन कर जानकारियां साझा की गई। स्नातक छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर ब्लाक क्षेत्र के पड़मई गांव में स्वयं सेवी संस्था वनांगना द्वारा तरंग मेरे सपने, मेरी उड़ान कार्यक्रम के रूप में साक्षरता दिवस समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किशोरियों और युवतियों के बौद्धिक स्तर को बढ़ाने के लिए सवाल जवाब प्रतियोगिता कराई गई। संस्था के फील्ड क्वार्डिनेटर नत्थू पटेल ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से नोटबंदी से लेकर लाकडाउन
![]() |
| साक्षरता दिवस के दौरान मौजूद महिलाएं |
तक की घटनाओं का समाज में प्रभाव पर व्यापक चर्चा की साथ ही सामान्य ज्ञान की जानकारियों संबंधित प्रश्न पूछे गए तथा उनके सही उत्तर भी बताए गए। संस्था की वरिष्ठ सदस्य शबीना मुमताज ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास और महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि देश के हर नागरिक को शिक्षित होना चाहिए। शिक्षित समाज ही देश को प्रगति के मार्ग पर ले जा सकता है। बताया कि इस वर्ष की थीम परिवर्तनशील जगत में साक्षरता को बढ़ावा देना है, जिससे सम्पूर्ण संसार में स्थाई और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में गांव की छात्राओं कंचन, नीतू और रोशनी को ट्राफी भेंटकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने तमाम विषम परिस्थितियों के बाद भी अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए स्नातक की डिग्री ली है। शबीना मुमताज ने अभिभावकों सहित उपस्थित सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment