Pages

Friday, September 8, 2023

टक्कर के बाद रोडवेज में फंसकर घिसटा बाइक सवार, मौत

तकरीबन 100 मीटर तक घसीट ले गई रोडवेज

हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार

तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईंपुर गांव के पास हुआ हादसा

तिंदवारी, के एस दुबे । बांदा। सामान खरीदकर बाइक से गांव जा रहे युवक को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार रोडवेज बस में फंस गया। रोडवेज बस में फंसकर वह तकरीबन 100 मीटर तक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रोडवेज चालक व परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव निवासी लल्लू (36) पुत्र मातादीन कुशवाहा शुक्रवार को तिंदवारी कस्बे से सामान खरीदकर बाइक से घर जा जा रहा था। तभी जसईंपुर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार

 रोते-बिलखते मृतक लल्लू के परिवारीजन

दी। इससे वह बाइक समेत बस केनीचे आकर फंस गया। रोडवेज बस बाइक समेत लल्लू को 100 मीटर दूरी तक घसीट ले गई। इस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर मचाने पर चालक ने बस को रोक दिया। मौका
मृतक लल्लू (फाइल फोटो)

पाते ही चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने लल्लू को बस से निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
दुर्घटना अंजाम देने वाली रोडवेज बस

लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई गौतम कुशवाहा ने बताया कि पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह हैदराबाद में मजदूरी करता था। जन्माष्टमी के त्योहार पर 4 सितंबर
बस के नीचे फंसी बाइक

को गांव आया था। मृतक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी सोनम के अलावा आठ माह की बच्ची छोड़ गया है। थाना प्रभारी तिंदवारी कैशल सिंह ने बताया कि चालक और परिचालक मौके से भाग निकले हैं। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है।


No comments:

Post a Comment