मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ में हुई घटना, पहुंचे छात्र
बांदा, के एस दुबे । एक शिक्षक को उसके ही साथियों ने नशीला पदार्थ पिला दिया। नशा होने पर शिक्षक की जेब में पड़ा मोबाइल और नगदी रुपए लेकर मौके से भाग निकले। सूचना पाकर छात्र मौके पर पहुंचे और शिक्षक को जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया, वहां उसका उपचार किया जा रहा है। परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी अभिषेक (35) पुत्र रामपाल यादव शिक्षक है। वह शहर के छोटी बाजार मुहल्ले में किराए का मकान लेकर रहता है। कोचिंग पढ़ाकर अपना जीवन यापन करता है। जिला अस्पताल में भर्ती शिक्षक
![]() |
| जिला अस्पताल में भर्ती शिक्षक अभिषेक |
ने बताया कि बुधवार की दोपहर दोस्तों ने फोन करके उसे भूरागढ़ बुलाया था। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह अचेत हो गया। किसी तरह वह दोस्तों के कमरे से निकलकर बाहर आया। वहीं से ही गुजर रहे एक युवकने उसे पहचान लिया। युवक ने छात्रों को सूचना दी। सूचना पाकर भूरागढ़ पहुंचे छात्रों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभिषेक का कहना है कि दोस्तों ने उसकी जेब में पड़े पांच हजार रुपए नगद और मोबाइल छीन लिया। उसने कहा कि उपचार कराने के बाद वह मामले की लिखित तहरीर पुलिस को देगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।

No comments:
Post a Comment