Pages

Wednesday, September 6, 2023

गरीबों की मदद के लिए दिए सुझावों पर हुई चर्चा

रोटी बैंक सोसाइटी की मासिक बैठक का हुआ आयोजन 

संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए गए निर्देश 

बांदा, के एस दुबे । रोटी बैंक सोसाइटी की मासिक बैठक मंगलवार को शहर के एक होटली में आयोजित की गई। अध्यक्षता रिजवान अली ने की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गरीबों की मदद के लिए अपने अपने विचार और सुझाव रखे। साथ ही संगठन के कार्यों की समीक्षा भी की गई। संगठन की महिला अध्यक्ष श्रीमती तबस्सुम फ़ात्मा ने अपने सुझाव में बताया कि रात में कार्य करने वाली टीम को और बढ़ाया जाना चाहिए। संगठन के सदस्य इमरान अहमद अंसारी ने अपने सुझाव में बताया कि हर घर से जो लोग भोजन या पैसा देना चाहते हैं वो लोग स्वेच्छा से दे सकते हैं और बाहर से बांदा में पढ़ने और इम्तिहान देने आए हुए छात्रों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाए। संगठन के सदस्य नसीम खान अपने सुझाव में बताया कि जगह जगह स्टाल लगाकर लोगों को कुछ शुल्क लेकर चाय और भोजन की व्यवस्था की जाए। संगठन के कोषाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि संगठन के पास पैसों की कमी बनी रहती है, फिर भी संगठन के लोग लोगों की मदद में तत्पर रहते हैं। साथ ही गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में ज्यादा से ज्यादा मदद की जाए। 

शहर के एक होटल में बैठक के दौरान मौजूद सोसाइटी सदस्य 

बैठक में सुनील सक्सेना संगठन मंत्री, मोहम्मद अज़हर महामंत्री, इरफान खान कोषाध्यक्ष, अब्दुल मुजीब मीडिया प्रभारी, अख़्तर किरमानी सोशल मीडिया प्रभारी, मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी, तबस्सुम फ़ात्मा महिला अध्यक्ष, रीना कन्नौजिया महिला उपाध्यक्ष, प्रीति शिवहरे संगठन मंत्री, इरफ़ान खान चाँद शाखा प्रमुख खाईंपार, मोहम्मद हामिद शाखा प्रमुख गूलरनाका, राहुल अवस्थी शाखा प्रमुख क्योटरा, सोनू तिवारी शाखा प्रमुख ग्राम चहितारा, मोहम्मद सलीम शाखा प्रमुख बलखण्डी नाका, अलीम खान शाखा प्रमुख मर्दन नाका, फ़रज़ाना बेगम, रिया खान, फूलकली, नग्गो फ़ात्मा, निकहत खातून,सबीहा नूरानी, नईम खान, इमरान अहमद अंसारी, अलीमुददीन, अब्दुल शफ़ीक़ कल्लू, मुस्तक़ीम मुन्ना, शम्मी अली,उमँग सिंह, नसीम खान, ख़ुर्शीद खान, नदीम अली, अकबर भाई,रफ़त अली पप्पू, साजिद अली, अनवर खान, राज गुप्ता, शेखू खान, रियाजुल हुसैन, सोनू श्रीवास, शाहान अली सदस्यगण आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment