वाहन सवारों समेत पैदल राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी
फतेहपुर, मो. शमशाद । तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बरसात से सड़के लबालब भरने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश के बाद भी सड़कों के दोनों ओर बनी नालियों से बहने वाला पानी सड़कां के ऊपर आने से सड़क व नालों के बीच कोई अंतर नहीं दिखाई दे रहा। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से निचले इलाकों के कई मोहल्ले जलभराव की चपेट में दिखाई दे रहे हैं। बरसात के आगमन से पूर्व सदर नगर पालिका परिषद द्वारा साफ सफाई व जलभराव वाली जगहों पर पानी निकासी की तमाम व्यवस्थाएं की जाती हैं। नाला सफाई के नाम पर करोड़ों का बजट खर्च किया जाता है। उसके बाद भी मामूली बरसात में ही नगर पालिका की जल निकासी के तमाम दावों की पोल खुल जाती है। पानी निकलने की समुचित व्यवस्था न होने से रानी
![]() |
| जलभराव से गुजरते वाहन सवार। |
कालोनी, आवास विकास, खलील नगर, सैयदवाड़ा, पुराना जीटी रोड स्थित लक्ष्मी टाकीज के निकट व शिवशंकर पैलेस, आर्य समाज वाली रोड समेत अनेक मोहल्लों की सकरी गलियों में भीषण जलभराव है। बरसात बंद होने के घन्टों बाद तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। घरो में पानी भरने के अलावा राहगीरों के लिए भी परेशानी का सबब बनती है। सड़क से गुजरने के लिये महिलाओं व बच्चों को गंदे पानी के अंदर से होकर जाने को मजबूर होना पड़ता है। वही जलभराव की वजह से दो पहिया वाहन चालकों को भी समस्याओं से दो चार होना पड़ता है।

No comments:
Post a Comment