फतेहपुर, मो. शमशाद । सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्ताननगर एनएच-2 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सावर को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिससे वहह गंभीर घायल हो गई। एंबुलेंस के जरिये महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के चितौली गाँव निवासी अशोक की 28 वर्षीय पत्नी कामनी अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर सदर कोतवाली अपने मायके पीरनपुर इलाज कराने आ रही थी। जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्ताननगर शालीमार होटल के समीप एनएच-2 पर पहुंची तभी एक तेज
![]() |
| रोते-बिखलते मृतका के परिजन। |
रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी कामनी बाइक से गिर कर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सरकारी एम्बुलेन्स पहुंचती इससे पहले प्राइवेट एम्बुलेन्स चालक को घटना की जानकारी हुई तो वह अपने सहयोगी को लेकर मौके पर पहुंचा और घायल कामनी को अपनी एम्बुलेन्स में सवार कर तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। मगर जब तक बहुत देर हो चुकी थी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत घायल कामनी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जनकारी होने पर मृतका के मायके वाले जिला अस्पताल पहुंचे और सभी रोते बिलखते रहे।

No comments:
Post a Comment