Pages

Tuesday, September 5, 2023

पड़ोसी काश्तकार पर दुकान में कब्जा करने का आरोप

पीड़िताओं ने डीएम को शिकायती पत्र सौंप लगाई गुहार

फतेहपुर, मो. शमशाद । मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर मजरे सरांय खरगू की रहने वाली महिलाओं ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पड़ोसी काश्तकार पर उनकी दुकान में कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने भूमि विवाद का निपटारा करवाते हुए दबंगों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। अल्लीपुर मजरे सरांय खरगू की रहने वाली नसरत अली, शहनाज बेगम, साफिया, बेबी समेत अन्य लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया गया कि उन्होने गाटा संख्या 492 रकबा 0.0718 पर एक

डीएम को शिकायती पत्र देने जाती पीड़ित महिलाएं।

दुकान बनाई है। जिसमें दो शटर लगे हुए हैं। पड़ोसी काश्तकार कल्लू, नौशाद निवासी अल्लीपुर मजरे सरांय खरगू ने दबंगई के बल पर दुकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। बताया कि यह लोग भूमाफिया, दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। जिनका क्षेत्र में काफी आतंक है। 03 सितंबर 2023 को सुबह लगभग दस बजे जब दुकान खाली करने की बात कही तो यह लोग गाली-गलौच करते हुए घर पर चढ़ आये और जान से मारने की धमकियां देने लगे। वह सभी महिलाएं डर की वजह से घर से नहीं निकली। मांग किया कि दुकान को कल्लू व नौशाद से कब्जा मुक्त कराते हुए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके भूमि विवाद का निपटारा करवाते हुए कानूनी कार्रवाई की जाये। 


No comments:

Post a Comment