फतेहपुर, मो. शमशाद । सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के द्वारा समाजहित के कार्यों को सभी जगह सराहा जा रहा है। सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा की जा रही सेवाभाव को देखते हुए उत्तराखंड के ऋषिकेष जिले में सेवा कर रही ब्लड डोनर इन ऋषिकेष संस्था ने ब्लड डोनर इन ऋषिकेष के स्थापना दिवस पर फतेहपुर व अन्य जनपदों में रक्त की सेवा निस्वार्थ भाव से कर रही सर्व फार ह्यूमैनिटी को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
![]() |
| सम्मान ग्रहण करते सर्व फार ह्यूमैनिटी के गुरमीत सिंह। |
सम्मान समाजहित में सेवा कर रहे व रक्तदान के क्षेत्र के शतकवीर भूपेंद्र दवे, लुधियाना के गोपाल पूर्वा व करनाल से डॉक्टर सुरेश सैनी के हाथों सर्व फार ह्यूमैनिटी को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान लेने सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम से गुरमीत सिंह पहुंचे। जहाँ शतकवीरों ने गुरमीत सिंह का उत्साहवर्धन किया। इस मौके में ब्लड डोनर ऋषिकेष के रोहित बिजलावन, राजस्थान के सीकर से अंशु, यमुनानगर से सागर पंडित, मध्यप्रदेश से वैशाली पंड्या, रक्तक्रान्ति से महेंद्र उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment