जिलाध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को दिया मदद का भरोसा
अतर्रा, के एस दुबे । तहसील अधिवक्ता संघ ने भव्य सम्मान समारोह में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। जिलाध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को हर संभव मदद का दिलाया। कहा कि अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने वाला है। तहसील अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में सभागार में आयोजित समारोह के बीच नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह को सम्मानित किया। अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने वाला है। तहसील
![]() |
| भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते अधिवक्ता संघ महासचिव |
अधिवक्ता संघ के भूमि अधिग्रहण से लेकर चेंबरों के निर्माण तक कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग व संघर्ष करने का काम किया जाएगा। संघ अध्यक्ष शिवनंदन यादव, पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर और महासचिव बृजमोहन सिंह राठौर ने अधिवक्ताओं के हित में विभिन्न मांगों को जिला अध्यक्ष के समक्ष रखा। इस पर उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया इस मौके पर अधिवक्ता कमलेश सिंह यादव, राममिलन कुशवाहा, सुशील गुप्ता, विनय मिश्रा, अमर सचदेवा, संतोष द्विवेदी, विश्वनाथ अवस्थी, नंदकिशोर कुशवाहा, राम प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment