Pages

Thursday, September 7, 2023

धर्मनगरी के प्राचीन बाँके बिहारी मंदिर में आज रहेगी जन्माष्टमी की धूम

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि -  कामतानाथ जी मंदिर प्रमुख द्वार के पास स्थित बाँके बिहारी मंदिर में गुरूवार को धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जायेगी l आयोजन की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर शुरु हैं l जन्म को मंदिर की फूलों से भव्य सजावट की गई और बाँके बिहारी का अदभुत श्रृंगार हुआ l मंदिर के पुजारी भारतेन्दु दुबे ने बताया कि लगभग ढाई सौ वर्ष प्राचीन बाँके बिहारी मंदिर में ही सूरदास जी को दर्शन देने के लिए भगवान प्रगट हुए थे l आज भी बिहारी जी धर्मनगरी में भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं l प्रतिवर्ष मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से

मनाया जाता है l इस साल भी मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं l बुधवार को मंदिर की भव्य सजावट कराई गई और भगवान का श्रृंगार हुआ l गुरूवार को जन्माष्टमी पर्व पर शाम से ही धार्मिक आयोजन भजन, संकीर्तन का दौर शुरु होगा l रात्रि में ठीक 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा l महाआरती होगी और प्रसाद का वितरण किया जाएगा l बड़ी तादाद में भक्तों का हर साल मंदिर में जमावड़ा रहता है l पुजारी श्री दुबे ने भक्तों से बाँके बिहारी मंदिर में आकर पुण्यलाभ लेने की अपील की है l

No comments:

Post a Comment