रिपोर्ट देवेश प्रताप सिंह राठौर
झांसी। प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को फिजियोथैरेपी दिवस भारतवर्ष में मनाया जाता है इसी क्रम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फिजियोथैरेपी विभाग में 8 एवं 9 सितंबर को दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विभाग के समन्वयक डॉ सत्येंद्र ने बताया कि प्रत्येक दिन 11 बजे से 2 बजे तक आमजन इसका लाभ ले
सकेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न शारीरिक समस्यायें एवं जोड़ो के दर्द जैसे गर्दन, कमर दर्द, सियाटिका, स्पोर्टस इन्जुरी, आर्थराइटिस, पैरों की मोच इत्यादि का इलाज फिजियोथेरेपी, मशीनों एवं रोग से सम्बन्धित व्यायाम द्वारा किया जायेगा। शिविर में दिनांक 9/9/23 से डॉ० वेसल हारा जोड़ों एवं माशपेशियों से संबन्धित समस्याओं पर निःशुल्क परामर्श प्रदान करेंगे।

No comments:
Post a Comment