Pages

Tuesday, September 5, 2023

बहुत हो गया, राष्ट्रघातियों पर हो कार्यवाही: संत मदनगोपाल दास

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सनातन धर्म को समाप्त करने  की  कुचेष्टा राष्ट्रघातियों, धर्मद्रोहियों की लंबे समय से चली आ रही योजना का खुलासा हुआ है। देश की न्याय पालिका ऐसे गंभीर मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कठोर कदम उठाए। सनातन धर्म पर जिस निर्भयता से मौजूदा समय में दानव अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। साबित होता है कि हमारे कानून भारतीय धर्म के सम्मान और उसकी रक्षा करने में लचर-पचर हैं। भारत सरकार को भारतीय जनमानस को आक्रोशित करने वाले ऐसे कुत्सित बयान देने वालों, सनातन के उन्मूलन जैसे विषय पर बोलने वालों के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल में डालना चाहिए। अन्यथा भारत का वृहद धार्मिक समाज ऐसे अधम पिशाचों को खुद औकात में लाने को विवश हो जाएगा।


ये तीखी प्रतिक्रिया विरक्त संत मण्डल चित्रकूट के सचिव संत मदनगोपाल दास ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया, कोरोना महामारी करार देते हुए उसे खत्म करने के बयान पर गहरी आपत्ति जताई है। संत मदनगोपाल दास ने बताया कि उदयनिधि एवं सनातन उन्मूलन के आयोजकों पर सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश एवं रजिस्टार सर्वोच्च न्यायालय, प्रधानमंत्री को विरक्त संत मण्डल की ओर से सामूहिक पत्र भेजा है।

No comments:

Post a Comment