रिपोर्ट देवेश प्रताप सिंह राठौर
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में मनाया गया शिक्षक दिवस
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में शिक्षक दिवस से अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर कुलपति प्रो मुकेश पाण्डेय अपने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का शिल्पी होता है। सांस्कृतिक राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से दृढ़ राष्ट्र की संकल्पना को साकार करने साकार करने के लिए जिस युवा शक्ति की आवश्यकता होती है शिक्षक उसे तैयार करते हैं। अर्थशास्त्र एवं वित् विभाग में कला संकायाध्यक्ष प्रोफ़ेसर मुन्ना तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सीबी सिंह जी की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। छात्रों द्वारा बहूत ही सुंदर सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। प्रो मुन्ना तिवारी द्वारा छात्र एवं शिक्षक द्वय के कर्तव्य पर प्रकाश डाला। प्रो सीबी सिंह ने अपने उद्बोधन में छात्रों को ज्ञानार्जन के लिए प्रेरित किया। डॉ अतुल गोयल द्वारा छात्रों को कहानियों के माध्यम से प्रोत्साहन वृतांत सुनाया गया। अतिथियों का स्वागत डॉक्टर शम्भुनाथ एवं आभार डॉ इरा
तिवारी ने किया। बाबू जगजीवन राम विधि संस्थान द्वारा अटल व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत विधि महाविद्यालय देवरिया से सहायक आचार्य एवं विधि संस्थान की भूतपूर्व छात्रा सुश्री रुचि पचेरिया जी के द्वारा विधि छात्र-छात्राओं को एक व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होंने विधि की समाज में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ छात्र-छात्राओं को उनके करियर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार गुप्ता जी के द्वारा की गई। विभाग डॉ हरिशंकर, डॉ प्रशांत मिश्रा, डॉ महेंद्र कुमार, डॉ मंजू कौर , डॉ संदीप वर्मा, डॉ अपर्णा अग्रवाल, डॉ अभिषेक सिंह, अभिषेक शुक्ला, आशुतोष द्विवेदी, रुचि पाठक, वंशिका प्रेमानी एवं डॉ शिव कुमार उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ रितु शर्मा ने किया गया। विज्ञान संकाय में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिपिन बिहारी महाविद्यालय, झांसी के प्रो डी डी गुप्ता मुख्य अतिथि रहे।

No comments:
Post a Comment