चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। आरके सिंह मेडिकल कॉलेज में पोषण सप्ताह के तहत पोषण जागरूकता अभियान व संतुलित आहार पर चर्चा हुई। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रेजेंटेशन भी किया। डायरेक्टर सुशील पटेल के निर्देश में स्वास्थ्य केंद्र के तहत आरके सिंह मेडिकल कॉलेज बांदा-चित्रकूट सांसद व डाॅ खेमचंद्र की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। शनिवार को डायरेक्टर सुशील पटेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से जागरूकता फैलती है। बच्चों का ज्ञान मिलता है।
हमारे आहार में सभी विटामिन, मिनरल, प्रोटीन की बराबर मात्रा होनी चाहिए। डॉ खेमचंद्र सिंह, प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि भोजन के विकल्पों को दिलचस्प बनाये रखने को ऐसी चीजें खायें जो लम्बे समय तक तृप्त रखती हैं। पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। जो बिना विचलन के लचीले आहार के साथ ट्रैक पर रहने की अनुमति देते हैं। इस मौके पर महेंद्र सिंह, बृजेश शुक्ला, राहुल ठाकुर, दिनेश सिंह, शमवेद मिश्रा, पारुल यादव, पार्वती यादव, खुशबू सिंह, नेहा सिंह, पूजा सिंह, दीक्षा जैन, मेडिकल विभाग के छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment