जिला स्तरीय कार्यशाला में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा बूथ और सेक्टर कर रही व्यवस्थित
बांदा, के एस दुबे । लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा बूथ और सेक्टर स्तरीय संगठनिक ढांचे को व्यवस्थित करेगी। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित बूथ सशक्तीकरण आभियान की एक दिवसीय कार्यशाला में अपेक्षित पदाधिकारियों को कार्यों से अवगत कराते हुए इस आभियान को 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंडल प्रवासी के रूप में प्रवास पर भेजा जाएगा। जो सबसे पहले मंडल स्तर पर ही रहकर एक ही दिन में तीन तरह की बैठक जिनमें मंडल पदाधिकारी बैठक, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी बैठक तथा बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी
![]() |
| बूथ सशक्तिकारण अभियान कार्यशाला में बोलतीं कमलावती सिंह |
बैठक में मंडल के बूथों की शक्ति केंद्र मैपिंग को वेरीफाइड करना है। मंडल स्तर पर कोई नया बूथ बना है या मतदान केंद्र बदला है तो वह किस केंद्र में बढ़ा-घटा उसको अपडेट करना है। मंडल बैठक में मंडल के सभी 16 पदाधिकारियों को वेरीफाइड करते हुए उनका सभी डाटा अपडेट करना है। मंडल में यदि कोई पदाधिकारी कार्य में सक्रिय नहीं है तब ऐसी स्थिति में उनके स्थान पर जिला और मंडल की सहमति से नया नाम प्रस्तावित कर देना है। प्रत्येक बूथों में बने संगठनात्मक ग्रुप तथा समर्थक ग्रुप दोनों व्हाट्सएप ग्रुपों की जानकारी लेते हुए कम्यूनिटी ग्रुप बनाना है। इसके अलावा अन्य निर्देश भी दिए गए। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार और संचालन महामंत्री विवेकानंद गुप्ता ने किया।


No comments:
Post a Comment