Pages

Thursday, November 28, 2024

मुख्यमंत्री आगमन पर डीएम-एसपी ने सुरक्षा में लगे अधिकारियों को दिये निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रकूट आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी/कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक  निर्देश दिये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से अवगत कराते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी का निर्वहन करने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को विशेष ध्यान देने को कहा। गुरुवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करने को सम्पूर्ण क्षेत्र को तीन जोन व पांच सेक्टर में बांटा। जिसमें नौ अपर पुलिस अधीक्षक, बीस पुलिस क्षेत्राधिकारी, 62 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 18 महिला उप निरीक्षक, 550 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 60 महिला सिपाही, 10 यातायात उपनिरीक्षक, 40 यातायात आरक्षी, 10 एलआईयू उपनिरीक्षक, 30

 बैठक में निर्देश देते डीएम-एसपी।

एलआईयू मुख्य आरक्षी/आरक्षी, पांच पीएससी कंपनी की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनायें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, क्षेत्राधिकारी राजापुर जयकरन सिंह, क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु फहद अली तथा बाहरी जिले के आये अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment