Pages

Sunday, November 10, 2024

रियाज़ बने प्रेस क्लब ऑफ यूपी के मंडल अध्यक्ष

फतेहपुर, मो. शमशाद खान । प्रेस क्लब आफ यूपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने जनपद के आबूनगर निवासी रियाज़ अहमद को प्रयागराज मण्डल का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। रियाज अहमद को दिए नियुक्ति पत्र में प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने उनसे प्रयागराज मंडल में संगठन मज़बूती के लिए कार्य करने की अपेक्षा की है। 

नवमनोनीत कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष।

रियाज़ अहमद के प्रयागराज मंडल का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जनपद के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। जिलाध्यक्ष मो. शमशाद ने बताया कि जनपद के योग्य पत्रकार को प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव द्वारा मण्डल में स्थान देते हुए कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया जाना जनपद के लिए गर्व की बात है। बताया कि संगठन के सदस्यों व पत्रकारों द्वारा शीघ्र ही जिला कैम्प कार्यालय में कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जायेगा। जल्द ही इसके लिए रूप रेखा बनाई जाएगी।


No comments:

Post a Comment